शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

सिरका पेन्ट्स इंडिया का ओआईकेओएस (OIKOS) के साथ एक्सक्लूसिव करार

सिरका पेन्ट्स इंडिया लिमिटेड यानी एसपीआईएल (SPIL) ने तय शर्तों के साथ ओआईकेओएस (“OIKOS”) के साथ एक्सक्लूसिव करार का ऐलान किया है। आपको बता दें कि OIKOS इटली की एक नामी पेन्ट कंपनी है जो डेकोरेटिव और सॉलिड कलर का कारोबार करती है।

बैंकिंग सेवाओं के लिए भारतीय पोस्ट पेमेंट बैंक का एयरटेल के साथ करार

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने भारती एयरटेल के साथ करार का ऐलान किया है। दोनों मिलकर व्हाट्सऐप पर (WhatsApp) पर बैंकिंग सेवाएं देने के लिए करार किया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने यह करार अपने ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं देने के लिए किया है।

स्पाइसजेट ने कार्गो और लॉजिस्टिक्स कारोबार को अलग कंपनी में ट्रांसफर किया

एयरलाइन्स कंपनी स्पाइसजेट ने अपने कार्गो और लॉजिस्टिक्स कारोबार को अलग करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। कंपनी ने कार्गो और लॉजिस्टिक्स कारोबार स्पाइसएक्सप्रेस (SpiceXpress) को दूसरी कंपनी स्पाइसएक्सप्रेस ऐंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड में ट्रांसफर की है।

एंकर निवेशकों से एवलॉन टेक्नोलॉजी ने 389 करोड़ रुपए जुटाए

इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज कंपनी एवलॉन टेक्नोलॉजी ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि कंपनी एंकर इन्वेस्टर्स से 389 करोड़ रुपए जुटाए हैं। कंपनी का आईपीओ (IPO) जल्द ही खुलने वाला है। कंपनी ने 89.27 इक्विटी शेयर 24 फंड हाउस को 436 रुपए प्रति शेयर के भाव पर आवंटित किया है।

पुणे में गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 4 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया

 रियल्टी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने 4 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने यह जमीन पुणे में खरीदी है। कंपनी इस जमीन पर लग्जरी प्रोजेक्ट विकसित करेगी। कंपनी को इस प्रोजेक्ट से करीब 1000 करोड़ रुपए की आय होने का अनुमान है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख