शेयर मंथन में खोजें

पेट्रोल और डीजल की बढ़ सकती है कीमत

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने का असर अब आपको डीजल और पेट्रोल की कीमतों पर भी दिख सकता है। पिछले पाँच दिनों में अतंरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों 10% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जिस कारण सरकारी तेल कंपनियों की लागत बढ़ गयी है। इसलिए 15 अक्टूबर के होने जा रही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की बैठक में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 1 रुपये बढ़ोतरी के फैसले पर मुहर लग सकती है।
1 अक्टूबर को ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 46.69 डॉलर प्रति बैरल थी, जो 9 अक्टूबर को बढ़ कर 50.38 डॉलर प्रति बैरल हो गयी। अब कंपनियाँ इस बढ़त का बोझ ग्राहकों की जेब में डालने की तैयारी कर रही है। इसलिए संभावना है कि 15 तारीख से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 1 रुपये की तेजी देखने को मिले। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2015 )

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख