शेयर मंथन में खोजें

News

एयरटेल ने स्टारलिंक को भारत लाने के लिए स्पेस एक्स के साथ किया करार

भारती एयरटेल और एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के बीच हुए करार के बाद देश के इंटरनेट की दुनिया में क्रांति आने की उम्मी की जा रही है। एयरटेल ने नियामकीय फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। इस करार के साथ स्टार लिंक का भारत में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। सरकार अगर इसे मंजूरी दे देती है तो कंपनी एयरटेल के साथ मिलकर अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को भारत में लॉन्च कर पाएगी।

डिजिटल भुगतान करने वालों को लग सकता है झटका, यूपीआई से भुगतान पर देना होगा चार्ज

देश में डिजिटल भुगतान का चलन तेजी से बढ़ा है। इस वजह से यूपीआई और रुपे डेबिट कार्ड के इस्तेमाल में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। हालाँकि, ऐसे भुगतान पर अभी तक किसी तरह का शुल्क नहीं लगता था, क्योंकि सरकार ने इन पर एमडीआर माफ किया है। लेकिन अब सरकार इस पर चार्ज लगाने का विचार कर रही है।

मोबाइल बिल समय से न चुकाने पर खराब हो सकता है आपका क्रेडिट स्कोर

आज के डिजिटल दौर में मोबाइल रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। ये छोटा सा उपकरण जहाँ आपके छोटे-बड़े काम को आसान बनाता है, वहीं मोबाइल बिल का समय ये भुगतान नहीं होने के कारण आपका क्रेडिट स्कोर खराब होने की आशंका रहती है।

बिखर गया इंडसइंड बैंक का शेयर, एक दिन में 27% से ज्यादा लुढ़का

निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक इंडसइंड बैंक के शेयर मंगलवार (11 मार्च) को 27% से ज्यादा टूट गये। कारोबारी सत्र की शुरुआत के साथ इस बैंक के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के पीछे प्रमुख कारण डेरिवेटिव पोर्टफोलियो से जुड़ी अनियमितताएँ और नेतृत्व से जुड़ी अनिश्चितताएँ हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख