महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एफसीसीबी वापस खरीदे
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सूचित किया है कि 40 लाख डॉलर मूल्य के एफसीसीबी को वापस खरीद के बाद निरस्त कर दिया गया है। इनकी अवधि साल 2011 में पूरी हो रही थी। कंपनी ने कुछ दिनों पूर्व बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को सूचित किया था कि इसने 40 जीरो कूपन फॉरेन करंसी कनवर्टिबल बांड (एफसीसीबी) यानी विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड छूट (डिस्काउंट) पर वापस खरीदे हैं।
मेतास इन्फ्रा के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा है और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी इसने लोअर सर्किट छू लिया है। इस तरह यह अब तक लगातार इक्कीस कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट छू चुका है। बीएसई में आज शुक्रवार के कारोबार में मेतास इन्फ्रा के शेयर का भाव करीब 5% गिर कर 57.35 रुपये तक चला गया। मेतास इन्फ्रा के शेयरों के लोअर सर्किट छूने का यह सिलसिला 7 जनवरी 2009 से शुरू हुआ था, जो लगातार अब तक चल रहा है।