शेयर मंथन में खोजें

News

लगातार सत्रहवें दिन मेतास इन्फ्रा ने छुआ लोअर सर्किट

मेतास इन्फ्रा के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा है और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी इसने लोअर सर्किट छू लिया है। इस तरह यह अब तक लगातार सत्रह कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट छू चुका है।  बीएसई में आज सोमवार के कारोबार में मेतास इन्फ्रा के शेयर का भाव करीब 5% गिर कर 70.30 रुपये तक चला गया। मेतास इन्फ्रा के शेयरों के लोअर सर्किट छूने का यह सिलसिला 7 जनवरी 2009 से शुरू हुआ था, जो लगातार अब तक चल रहा है।

स्पाइस जेट को 17.96 करोड़ रुपये का घाटा, शेयर लुढ़के

स्पाइस जेट को अक्टूबर-दिसंबर,2008 की तिमाही में 17.96 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। कंपनी को अक्टूबर-दिसंबर, 2007 की इसी तिमाही में कंपनी को  9.34 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 2.33 बजे कंपनी का शेयर भाव 5.6% की कमजोरी के साथ 13.21 रुपये पर है, हालाँकि आज के कारोबार में यह 13.10 रुपये के निचले स्तर तक चला गया था।

प्राज इंडस्ट्रीज ने की लाभांश की घोषणा

प्राज इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2008-2009 के लिए 65% के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है। साथ ही साथ कंपनी के 25 साल पूरे होने के अवसर पर  25% विशेष लाभांश देने की घोषणा भी की गयी है। इस तरह अब वित्त वर्ष 2008-09 के लिए कुल लाभांश अब बढ़ कर 90% हो गया है।

टीवी18 का मुनाफा 93% घटा, शेयर नीचे

टीवी18 के मुनाफे में 93% की गिरावट आयी है। कंपनी का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 1.53 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 24.39 करोड़ रुपये था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 70.60 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद सुबह 1.34 बजे करीब 5% की गिरावट के साथ 70.95 रुपये पर था। अक्टूबर-दिसंबर 2008 के दौरान कंपनी की आमदनी में भी कमी आयी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख