शेयर मंथन में खोजें

News

बराक ओबामा की शपथ – बड़ा दिन, बड़ी गिरावट

राजीव रंजन झा

अभी दो दिन पहले तक बाजार में जो एक हल्की तेजी बनी थी, उसके बारे में कहा जा रहा था कि यह बराक ओबामा के शपथ लेने से पहले का एक उत्साह है। लेकिन विडंबना देखिए, ठीक शपथ वाले दिन खुद अमेरिकी बाजारों में पिछले दो महीनों की सबसे तीखी गिरावट आयी है। इसे अमेरिकी इतिहास में किसी राष्ट्रपति के शपथ लेने वाले दिन की सबसे बड़ी गिरावट बताया जा रहा है। ओबामा के शपथ लेने के बाद के भाषण ने बाजार को जरा भी सहारा नहीं दिया, और बाद में तो ऐसा माहौल बन गया जिसकी तुलना लेहमान ब्रदर्स के ढहने के ठीक बाद फैली बदहवासी से की जा रही है। एक अहम बात यह भी है कि बराक ओबामा के चुने जाने से लेकर शपथ ग्रहण के दिन तक डॉव जोंस ने 14% का नुकसान सहा है। लेकिन क्या यह बराक ओबामा से किसी निराशा का नतीजा है? शायद नहीं।

आज बाजारों के कमजोर रहने की संभावना

आरके गुप्ता, एमडी, टॉरस म्यूचुअल फंड

वैश्विक संकेतों के नकारात्मक होने की वजह से आज भारतीय शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत होने की संभावना है और दिन भर यह कमजोरी बनी रह सकती है। अमेरिका में मेरिल लिंच के घाटे में जाने का अनुमान है, जिसका नकारात्मक असर बाजारों पर पड़ सकता है। इस समय बाजार पूरी तरह खबरों पर आश्रित हो गया है। अगर दो दिनों तक कोई नकारात्मक खबर नहीं आती, तो बाजार की भावना सकारात्मक हो जाती है और कोई भी नकारात्मक खबर बाजार को फिर से निराशा की ओर ढकेल देती है। इसी के अनुरूप लोग बिकवाली करते हैं और फिर शॉर्ट कवरिंग करने लगते हैं। इसकी वजह से बाजारों में एक निश्चित सीमित दायरे में कारोबार दिख रहा है।

डॉव जोंस में गिरावट, एशियाई बाजारों में लाली

बैंकों की खराब हालत की चिंताओं के बीच मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोरी का रुख रहा और डॉव जोंस में 332 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी। आज सुबह एशियाई बाजारों में कमजोरी दिख रही है।  सिटीग्रुप और बैंक ऑफ अमेरिका की दिक्कतों के बीच हालांकि ब्रिटिश सरकार ने रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड को आर्थिक सहायता दी है और आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया है, लेकिन इसके बावजूद निवेशकों की चिंता में कमी नहीं दिख रही है।

हीरो होंडा के लाभ में 9% की बढ़ोत्तरी

हीरो होंडा  के लाभ में 9% की बढ़ोत्तरी हुई है। अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में कंपनी का लाभ 300.42 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह लाभ 275.01 करोड़ रुपये था। इस वर्ष के तिमाही में कंपनी को 2881.27 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 2750.20 करोड़ रुपये थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख