टाटा कॉफी के शेयर खरीदें: केआर चोकसी
मौजूदा भाव - 153 रुपये
लक्ष्य भाव - 195 रुपये
ब्रोकिंग फर्म केआर चोकसी सिक्योरिटीज ने भारत की सबसे बड़ी कॉफी उत्पादक और निर्यातक कंपनी टाटा कॉफी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। अपनी रिपोर्ट में ब्रोकिंग फर्म ने इसका लक्ष्य भाव 195 रुपये निर्धारित किया है। कारोबारी साल 2008-09 की दूसरी तिमाही में कंपनी की बिक्री में तिमाही-दर-तिमाही 26% की वृद्धि हुई है और यह बढ़ कर 102.05 करोड़ रुपये हो गयी है।