शेयर मंथन में खोजें

News

पैकेज अच्छा है, पर थोड़ा है

गुल टेकचंदानी, निवेश सलाहकार

सरकार का आर्थिक पैकेज सही दिशा में है, लेकिन इसकी मात्रा पर बहस हो सकती है। मेरा मानना है कि यह काफी कम है। शायद सरकार को उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में ज्यादा कटौती करनी चाहिए थी।

अमेरिकी बाजारों में तेजी, आज एशिया भी उछला

शुक्रवार को बेहद कमजोर शुरुआत करने के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों ने काफी तेज वापसी की और आखिरकार डॉव जोंस में 3% की मजबूती रही। आज सुबह एशियाई बाजारों में भी जबरदस्त तेजी का रुख है।

आरबीआई ने रेपो और रिवर्स रेपो दरें घटाई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को रेपो और रिवर्स रेपो दर में 1-1% की कमी करने की घोषणा की। रेपो दर 7.5% से घटकर 6.5% और रिवर्स रेपो दर 6% से घटकर 5% हो गयी है। लेकिन एसएलआर और सीआरआर में कोई बदलाव नहीं किया गया है।    

भारतीय शेयर बाजार लुढ़के

कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट  के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 265 अंक यानी 2.87%  की कमजोरी के साथ 8,965 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 74 अंक यानी 2.64% की कमी के साथ 2714 पर बंद हुआ। शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजारों पर अमेरिकी और यूरोपीय शेयर बाजारों की गिरावट का असर दिखा और यह गिरावट के साथ खुले। आज सबसे ज्यादा गिरावट कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आईटी, रियल्टी, धातु, तेल और गैस, टीईसीके, पीएसयू और बैंकिंग क्षेत्रों में आयी। आज ऑटो क्षेत्र अकेला हल्की मजबूती पर रहा।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख