शेयर मंथन में खोजें

News

अरबिंदो फार्मा की दवाओं को अस्थायी स्वीकृति

अरबिंदो फार्मा को अपनी दो जेनेरिक दवाओं के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएस एफडीए) की ओर से अस्थायी स्वीकृति मिल गयी है। इसके साथ ही अब अरबिंदो फार्मा की कुल 85 दवाओं को अमेरिकी एफडीए की स्वीकृति हासिल हो चुकी है। इनमें से 61 दवाओं को अंतिम स्वीकृति और 24 दवाओं को अस्थायी स्वीकृति मिली है। अरबिंदो फार्मा का शेयर भाव आज बीएसई में 113.95 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद 11.20 बजे 3.7% की बढ़त के साथ 112.50 रुपये पर था।

सेंसेक्स 9,000 के नीचे फिसला

2.24: भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट बढ़ गयी है और सेंसेक्स 9,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है। इस समय यह 256 अंक नीचे 8,974 पर है, जबकि निफ्टी 74 अंकों की गिरावट के साथ 2,714 पर है। बीएसई स्मॉलकैप लगभग सपाट है। सीएनएक्स मिडकैप में 1% से अधिक कमजोरी है। बीएसई ऑटो सूचकांक को छोड़ कर बाकी सभी सूचकांकों में गिरावट है। आईटी सूचकांक में 4% से अधिक गिरावट है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, तेल-गैस, धातु और टीईसीके सूचकांकों  में 3% से अधिक कमजोरी है। 

सुधार घर से शुरू

 राजीव रंजन झा

सेबी ने कल कई फैसले सामने रखे। इनमें सबसे ज्यादा सुर्खियाँ मिलीं आईपीओ और म्यूचुअल फंड वाली खबरों को। लेकिन मेरे ख्याल से कल सेबी का सबसे बड़ा फैसला खुद उसके अपने कामकाज के बारे में था। आईपीओ और म्यूचुअल फंड से जुड़े फैसले महत्वपूर्ण हैं, लेकिन ऐसे नहीं जो इतिहास के पन्नों में शामिल होंगे। लेकिन भारत के वित्तीय बाजारों का इतिहास लिखते समय इस बात को जरूर याद किया जायेगा कि कब सेबी ने खुद अपने कामकाज को सारी जनता के सामने खोलने का फैसला किया।

निफ्टी के लिए 2850-2875 पर बाधा

नितेश चांद, तकनीकी विश्लेषक, साइक्स एंड रे इक्विटीज

आज भारतीय शेयर बाजारों का रुख सकारात्मक रहने की संभावनाएँ अधिक हैं। टाटा स्टील की अगुवाई में धातु क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर हो सकता है। निफ्टी के लिए नीचे 2,650 के स्तर पर समर्थन दिख रहा है, जबकि ऊपर की ओर 2,850-2,875 के स्तर पर इसके लिए बाधा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख