जुलाई-सितंबर 2008 की तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.6% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है, जबकि इससे ठीक पहले अप्रैल-जून की तिमाही में 7.9% की विकास दर रही थी। पिछले साल की इसी तिमाही, यानी जुलाई-सितंबर 2007 में 9.3% की ऊँची विकास दर दर्ज हुई थी। केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन (सीएसओ) के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान करने वाले सभी आठ प्रमुख क्षेत्रों के बढ़ने की दर पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में घटी है।
राजीव रंजन झामुंबई में कोई भी बड़ी आतंकवादी घटना होने पर मन में यही ख्याल आता है कि शेयर बाजार में भी एक अफरातफरी मचेगी, लोग घबराहट में औने-पौने भावों पर बिकवाली करेंगे और सेंसेक्स में एक बड़ी गिरावट दिखेगी। हम सबके मन में एक बार फिर से 1993 की यादें कौंध जाती हैं। लेकिन ऐसे किसी भी मौके पर हमारा घबरा जाना ही वह लक्ष्य है, जो हमारा दुश्मन चाहता है। ऐसी वारदातें क्यों होती हैं, हमें डराने और घबराने के लिए ही तो। इसलिए इन घटनाओं के जवाब में हमारी पहली प्रतिक्रिया यही होनी चाहिए कि हम घबरायें नहीं। यही उम्मीद करनी चाहिए बाजार में शुरुआती डगमगाहट जो भी हो, लेकिन मुंबई में आतंकवादी हमले का शेयर भावों पर कोई खास असर नहीं रहेगा।
2.25: इस समय भारतीय शेयर बाजारों में हल्की मजबूती दिख रही है। सेंसेक्स 56 अंकों की मजबूती के साथ 9,083 पर है, जबकि निफ्टी 6 अंक ऊपर 2,758 पर है। लेकिन बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट है। बीएसई रियल्टी सूचकांक में 3% से अधिक कमजोरी है। आईटी सूचकांक में 2.5% की मजबूती है। टीसीएस के शेयरों में 5.48% की बढ़त है। बीएचईएल में 5.3%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 4.98% और एचडीएफसी में 3.76% की मजबूती है। इन्फोसिस भी लगभग 3% ऊपर चल रहा है। जयप्रकाश एसोसिएट्स में 4.32%, रिलायंस इन्फ्रा में 4.21% और टाटा मोटर्स में 2.75% की गिरावट है।