शेयर मंथन में खोजें

News

कच्चा तेल 55 डॉलर प्रति बैरल से नीचे

कच्चे तेल के भाव में गिरावट जारी है। न्यूयार्क मर्केटाइल एक्सचेंज में सोमवार को कच्चा तेल 54.95 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि विकसित देशों में कच्चे तेल की मांग में कमी आई है। साथ ही साथ जापान में आई मंदी का भी असर पड़ा है।

3000 पर सेंसेक्स !

राजीव रंजन झा

शंकर शर्मा फर्स्ट ग्लोबल के निदेशक हैं और भारतीय शेयर बाजार के कुछ बेहद चमकदार नामों में से एक हैं। हाल में उनकी बातों का वजन कुछ इसलिए भी बढ़ा है, क्योंकि सेंसेक्स के चार अंकों में लौटने की बात उन्होंने तब कही थी, जब जनवरी-फरवरी के झटकों के बाद सेंसेक्स 17,000 के आसपास चल रहा था। तब शायद ही किसी को इस बात पर यकीन था।

एशियाई बाजारों में कमजोरी

सोमवार को यूरोपीय और अमेरिकी शेयर बाजारों में आयी गिरावट के बाद मंगलवार को एशियाई शेयर बाजारों में लाली छायी हुई है। भारतीय समयानुसार 11:15 बजे इडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट सूचकांक में 5.3% की कमजोरी है। चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 3.28% की गिरावट है। कॉस्पी सूचकांक 3.21% नीचे चल रहा है, जबकि ताइवान वेटेड सूचकांक में 3.03% की गिरावट है।

भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट जारी

2:00: अभी कुछ देर पहले तक वापसी करते दिख रहे भारतीय शेयर बाजारों में एक बार फिर गिरावट बढ़ने लगी है। इस समय सेंसेक्स 274 अंक नीचे 9,017 पर है। निफ्टी 79 अंक नीचे 2,721 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.19% की गिरावट है, जबकि बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 2% से अधिक की कमजोरी है। बीएसई के सभी क्षेत्रवार सूचकांकों में गिरावट है।  आईटी सूचकांक में 4.49% की गिरावट है। बैंकिंग सूचकांक में भी 4% से अधिक की कमजोरी है। टीईसीके, पावर, पीएसयू और धातु सूचकांक 3% से अधिक की गिरावट पर हैं। टाटा मोटर्स में 2% से अधिक की मजबूती है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख