शेयर मंथन में खोजें

News

15 महीने के निचले स्तर 5.66% पर आया CPI, रिजर्व बैंक की सीमा में रही महँगाई

मार्च के महीने में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (Consumer Price Index) आधारित महँगाई दर 15 महीने के निचले स्तर 5.66% पर आ गयी। यह आँकड़े सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने बुधवार (12 अप्रैल) को जारी किये। इसके साथ ही भारत की खुदरा मुद्रास्फीति दर मार्च में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 6% से नीचे आ गयी।

बेंगलुरु में विस्ट्रॉन के आईफोन प्लांट का अधिग्रहण करने की तैयारी में टाटा समूह

देश का प्रमुख कारोबारी समूह टाटा समूह (Tata Group) बेंगलुरु में विस्ट्रॉन (Wistron) के आईफोन प्लांट का अधिग्रण करने की तैयारी में है। इसके साथ ही समझा जा रहा है कि भारत को एप्पल उत्पादों के लिए अपनी पहली घरेलू उत्पादन लाइन जल्द मिल जायेगी। एप्पल उत्पादों के लिए भारत का बाजार लगभग 60 करोड़ डॉलर होने का अनुमान है।

मणिपाल हॉस्पिटल्स में 41% हिस्सेदारी लेगी सिंगापुर की टेमासेक

सिंगापुर की टेमासेक (Temasek) समर्थित शीरेस हेल्थकेयर इंडिया (Sheares Healthcare India) ने रंजन पई के नेतृत्व वाले मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज (Manipal Health Enterprises) में अतिरिक्त 41% हिस्सेदारी खरीदने के लिए निश्चित समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। लेनदेन के बाद मणिपाल समूह के पास मणिपाल अस्पताल की करीब 30% हिस्सेदारी होगी, जबकि शीयर्स के पास 18% हिस्सेदारी रहेगी।

टाटा मोटर्स के शेयरों में 8% तक की उछाल, जेएलआर के वैश्विक बिक्री आँकड़ों से आयी तेजी

जगुआर लैंड रोवर (JLR) समेत टाटा मोटर्स (Tata Motors) समूह के जनवरी-मार्च के वैश्विक थोक बिक्री आँकड़े आने के बाद सोमवार (10 अप्रैल) को कंपनी के शेयरों में 8% तक की तेजी आई। आज कंपनी के शेयर 23.50 रुपये जोड़कर 5.37% की बढ़त के साथ 461.05 रुपये पर बंद हुए।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख