शेयर मंथन में खोजें

News

EPFO ने 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.15% ब्याज दर की सिफारिश की

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने मंगलवार (28 मार्च) को अपनी बैठक में 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.15% की ब्याज दर रखने की सिफारिश की है। मार्च 2022 में ईपीएफओ ने अपने करीब पाँच करोड़ अंशधारकों के लिए 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर को घटाकर चार दशक के निचले स्तर 8.1% कर दिया था, जो 2020-21 में 8.5% थी। यह 1977-78 के बाद सबसे कम थी, जब ईपीएफ ब्याज दर 8% थी।

Johnson & Johnson की टीबी की दवा का पेटेंट हुआ खारिज

भारतीय पेटेंट कार्यालय (Indian Patent Office) ने अमेरिकी दवा कंपनी Johnson & Johnson के तपेदिक (Tuberculosis) के एक प्रमुख उपचार पर अपने पेटेंट का विस्तार करने के आवेदन को खारिज कर दिया। इस कदम से स्थानीय कंपनियों को सस्ता जेनेरिक संस्करण बनाने की अनुमति मिल गई।

Infosys के निदेशक मंडल से सेवानिवृत्त हुईं किरण मजूमदार शॉ

इंफोसिस (Infosys) ने किरण मजूमदार शॉ का कार्यकाल पूरा होने के बाद 22 मार्च, 2023 से अपने निदेशक मंडल से स्वतंत्र निदेशक के रूप में सेवानिवृत्ति की घोषणा की है। बोर्ड ने डी सुंदरम को कंपनी के प्रमुख स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया है, जो गुरुवार से 'नामांकन और पारिश्रमिक समिति' की सिफारिश के आधार पर प्रभावी हो गया है।

संकटग्रस्त स्विस बैंक क्रेडिट सुइस की मदद को आगे आया यूबीएस बैंक

अमेरिका से शुरू हुआ बैंकिंग संकट ने ब्रिटेन के बाद स्विट्जरलैंड के 166 साल पुराने क्रेडिट सुइस बैंक (Credit Suisse) को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। क्रेडिट सुइस की मदद के लिए स्थानीय वित्तीय संस्थान यूबीएस (UBS) ने हाथ बढ़ाया है और दो अरब डॉलर की पूँजी से क्रेडिट सुइस का अधिग्रहण करने पर सहमत हो गया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख