शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : इन्फोसिस, हीरो मोटोकॉर्प, एनएचपीसी, एलऐंडटी टेक्नोलॉजीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इन्फोसिस, हीरो मोटोकॉर्प, एनएचपीसी, एलऐंडटी टेक्नोलॉजीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इन्फोसिस, हीरो मोटोकॉर्प, एनएचपीसी, एलऐंडटी टेक्नोलॉजीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) को संदीप बक्शी को एमडी (प्रबंध निदेशक) और सीईओ सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) नियुक्त करने के लिए आरबीआई (RBI) की मंजूरी मिल गयी है।
हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में आयी गिरावट से भारतीय विमानन कंपनियों के शेयरों में मजबूती आयी है।
खबरों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) केबल टीवी और ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता कंपनियों हैथवे केबल (Hathway Cable) और डेन नेटवर्क्स (Den Networks) में नियंत्रण हिस्सेदारी खरीद सकती है।