शेयर मंथन में खोजें

नेस्ले इंडिया का चौथी तिमाही में मुनाफा 65.50 फीसदी बढ़ा

एफएमसीजी (FMCG) सेक्टर की नामी कंपनी नेस्ले इंडिया ने चौथी तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 65.50 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 379.48 करोड़ रुपये से बढ़कर 628.06 करोड़ रुपये हो गया है।

 कंपनी की आय में 13.95 फीसदी की वृद्धि हुई है। कंपनी की आय 3,714.86 करोड़ रुपये से बढ़कर 4233.27 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के खर्च में 12.78 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का खर्च 3,038.84 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,427.27 करोड़ रुपये हो गया है। नेस्ले इंडिया की घरेलू बिक्री में 13.82 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। घरेलू बिक्री 3,568.44 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,061.85 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के निर्यात में 17.07 फीसदी की वृद्धि हुई है। कंपनी का निर्यात मौजूदा तिमाही में 146.42 करोड़ रुपये से बढ़कर 171.42 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय साल 2022 में 16,789.53 करोड़ रुपये रही है। साल 2022 में कंपनी का कुल मुनाफा 2390 करोड़ रुपये रहा। मार्जिन बिना बदलाव के 22.9% पर बरकरार रहा है। कंपनी ने साल 2022 के लिए 75 रुपये का अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कैलेंडर ईयर 2022 में कंपनी ने दशक का सबसे बेहतर वृद्धि दर्ज किया है। कच्चे माल की कीमतें 10 साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई है। कंपनी को मांग में मजबूती बरकरार रहने की उम्मीद है। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 1.64% चढ़ कर 19,562.05 प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 16 फरवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख