शेयर मंथन में खोजें

एल्डर फार्मा (Elder Pharma) ने रूस (Russia) की कंपनी से मिलाया हाथ

दवा क्षेत्र की कंपनी एल्डर फार्मास्युटिकल्स (Elder Pharmaceuticals Ltd) ने रूस (Russia) की कंपनी होल्डिंग फार्माइको (Holding Pharmaeco) के साथ एक करार किया है।
कंपनी यह करार फार्मास्युटिकल फोर्म्युलेशन्स/एपीआई की उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए किया है। इस करार के तहत एक संयुक्त उपक्रम कंपनी का गठन किया जायेगा।
शेयर बाजार में एल्डर फार्मा के शेयर भाव में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव गिरावट से उबर कर 471 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि बाद में इसकी तेजी में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 1.06% की मजबूती के साथ 405.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2012)   

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख