शेयर मंथन में खोजें

सुवेन लाइफ साइंसेज (Suven Life Sciences) के उत्पादों को मिला पेटेंट

सुवेन लाइफ साइंसेज लि (Suven Life Sciences Ltd) के तीन उत्पादों को पेटेंट मिले हैं।

कंपनी के दो उत्पादों को यूरेशिया (Eurasia) से और एक उत्पाद को कनाडा (Canada) से पेटेंट मिला है। 
ये पेटेंट 2027 तक वैध हैं। इन नये पेटेंट के साथ कंपनी के कनाडा से कुल पेटेंटों की संख्या 10 हो गयी है। जबकि यूरेशिया से 12 पेटेंट मिल चुके हैं।  
इन दवाओं का इस्तेमाल न्यूरो डिजेनेरेटेड बीमारी के इलाज में किया जाता है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 31.80 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि बाद में इसकी मजबूती में कमी आयी है। दोपहर 12:37 बजे 2.47% की बढ़त के साथ यह 31.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31दिसंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख