शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बिक्री में गिरावट

दिग्गज वाहन कंपनी टाटा मोटर्स लिंमिटेड (Tata Motors Ltd) की दिसंबर महीने की बिक्री में 20% की गिरावट दर्ज हुई है।
कंपनी ने दिसंबर 2012 में 65,582 वाहन बेचें, जबकि पिछले दिसंबर 2011 में 82,278 वाहन बेचें गये।
कंपनी की पैसेंजर वाहनों की घरेलू बिक्री भी 51% घट कर 14,185 दर्ज हुई है। जो कि दिसंबर 2011 में 28,916 रही थी। 
कंपनी की व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 21% बढ़कर 47,515 हो गयी। पिछले साल दिसंबर में कंपनी ने 38,713 व्यावसायिक वाहन बेचें थे। दिसंबर 2012 में कंपनी ने 11,257 नैनो/इंडिगो गाड़ियों की बिक्री की। इस दौरान 2,928 सूमो/सफारी/अरीवा गाड़ियाँ बेची गयीं। 
निर्यात के मोर्चे पर दिसंबर में कंपनी का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है। इस दौरान टाटा मोटर्स ने 3,882 गाड़ियाँ निर्यात की, जो पिछले साल दिसंबर के 5,615 के मुकाबले 31% कम है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के  बाद कंपनी का शेयर भाव 320.85 रुपये तक ऊपर चला गया। हालांकि अभी इसकी मजबूती में कमी आयी है। दोपहर 12:36 बजे 0.47% की बढ़त के साथ 317.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2012)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख