शेयर मंथन में खोजें

Dr. Lal PathLabs Ltd Share Latest News: बहुत गिरावट की आशंका नहीं, छोटे दायरे में करेगा ट्रेड

आर के साहू, भोपाल : मेरे पास डॉ लाल पैथलैब्स के 200 शेयर 2260 रुपये के भाव पर दो साल से होल्ड हैं। कंपनी का भविष्य कर नजरिया कैसा है?

Expert Shomesh Kumar: इसका भविष्य बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। इसके अलावा कोरोना काल का मूल्यांकन अब इन कंपनियों में नहीं मिलेगा। इस क्षेत्र में अब प्रतिस्पर्धा भी बढ़ रही है। मौजूदा मूल्यांकन भी काफी अधिक है। मुझे इसमें मौजूदा स्तर से 10% से ज्यादा की गिरावट के आसार भी नहीं दिख रहे हैं। ये भी सच है कि इसमें रातों-रात स्टॉक के भाव रॉकेट भी नहीं हो जायेंगे। इस स्टॉक में छोटे दायरे में ट्रेड होगा।

(शेयर मंथन, 10 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख