शेयर मंथन में खोजें

BSE Capital Goods Index Analysis: इस क्षेत्र में आ सकती है तेजी की नयी साइकल, स्मॉल और माइक्रोकैप पर रखें नजर

Expert Shomesh Kumar: कैपिटल गुड्स क्षेत्र में चौथी तिमाही के नतीजे शानदार रहे हैं। इस आधार पर मुझे लगता है कि इस क्षेत्र में तेजी का नया साइकल शुरू हो सकता है। मैंने बहुत पहले कहा था कि इस क्षेत्र को 70000 से 75000 वाले दायरे में जाना चाहिए। अब आप देख सकते हैं कि ये किस स्तर तक आ चुका है।

इस क्षेत्र के स्मॉलकैप और माइक्रोकैप स्टॉक में अब भी तेजी की काफी गुंजाइश है। इसमें निवेश के नजरिये से पैसा लगाना ठीक रहेगा। लेकिन लार्जकैप या लार्ज-मिडकैप स्टॉक में ट्रेडिंग का नजरिया लेना ठीक रहेगा। इनमें लंबी अवधि के निवेश में दिक्कत हो सकती है।

(शेयर मंथन, 19 मई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख