शेयर मंथन में खोजें

क्या टीसीएस, इंफोसिस और टेक महिंद्रा में निवेश का यह सही समय है?

आईटी सेक्टर पिछले कुछ समय से दबाव में चल रहा है और लगातार 20-दिवसीय मूविंग एवरेज के नीचे क्लोजिंग दे रहा है। हालांकि, इसमें अभी तक कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखा है। जानें एक्सपर्ट से टीसीएस, इंफोसिस और टेक महिंद्रा में निवेश का यह सही समय क्या है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि आईटी सेक्टर इस समय रेंज-बाउंड है। बड़े उछाल के लिए अभी थोड़ा और इंतज़ार करना होगा, जबकि मौजूदा स्तरों पर धैर्यपूर्वक स्थिति को परखना ही बेहतर रणनीति है।वर्तमान स्थिति में सेक्टर की ट्रेडिंग 34,000–38,000 के दायरे में हो रही है। यह इसका ऑर्बिट (Orbit) है, जिसमें 35,000, 36,000, 37,000 और 38,000 अहम स्तर बने हुए हैं। निवेशकों को धैर्य रखना चाहिए। वास्तव में, असली उत्साह और तेजी का संकेत तभी मिलेगा जब इंडेक्स 39,000 के स्तर को पार करेगा।


(शेयर मंथन, 01 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख