शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें कैस्ट्रॉल इंडिया के शेयरों का दीर्घकालिक दृष्टिकोण और शेयर का विश्लेषण

कपिल गौतम जानना चाहते हैं कि उन्हें कैस्ट्रॉल इंडिया के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि कैस्ट्रॉल इंडिया लंबे समय से निवेशकों के पोर्टफोलियो में शामिल रहने वाला एक भरोसेमंद नाम है। हाल के वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की कहानी ने निवेशकों का ध्यान खींचा है और पारंपरिक ऑयल कंपनियों से नजरें हट गईं। लेकिन हकीकत यह है कि ईवी और पारंपरिक इंजन दोनों ही लंबे समय तक साथ-साथ चलते रहेंगे। यात्रा और ट्रांसपोर्ट की जरूरतें इतनी व्यापक हैं कि पूरी तरह से बदलाव अचानक संभव नहीं है। यही कारण है कि कैस्ट्रॉल जैसी कंपनियाँ अब भी निवेशकों के रडार पर बनी हुई हैं। निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी है कि कैस्ट्रॉल का वैल्यूएशन दायरा और डिविडेंड यील्ड दोनों ही आकर्षक हैं। 


(शेयर मंथन, 06 सितंबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख