शेयर मंथन में खोजें

एफडीआई (FDI) पर टीएमसी (TMC) का अविश्वास प्रस्ताव नामंजूर

तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) की ओर से खुदरा (रिटेल) क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मुद्दे पर यूपीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का प्रयास लोकसभा में विफल हो गया है।
ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की नेतृत्व वाली पार्टी तृणमूल कांग्रेस ऐसा प्रस्ताव लाने के लिए अपेक्षित संख्या को नहीं जुटा पायी। 
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन तृणमूल कांग्रेस नेता सुदीप बंदोपाध्याय (Sudip Bandopadhyay) ने प्रस्ताव को पढ़ा और तृणमूल सदस्यों के अलावा बीजद (BJD) के तीन सदस्यों ने इसका समर्थन किया। लेकिन प्रस्ताव के लिए आवश्यक 50 सदस्य संख्या नहीं जुटा पाने के कारण लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार (Miera Kumar) ने इसे पेश करने की अनुमति नहीं दी। इससे पहले संसद की कार्यवाही शुरू होते ही एफडीआई के मुद्दे पर जबरदस्त हंगामा हुआ। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!