शेयर मंथन में खोजें

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे का इजाफा

नवंबर 2012 के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की गयी है। 
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की मूल्यवृद्धि की घोषणा के बाद अब इसकी कीमत 67.21 रुपये से बढ़ कर 67.56 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। गौरतलब है कि पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतें मंगलवार आधी रात से लागू हो चुकी हैं। 
हालाँकि नवंबर में पेट्रोल की कीमतों में 56 पैसे और फिर 95 पैसे की कटौती के बाद इस साल इसके दामों में बढ़ोत्तरी की गयी है। पेट्रोल की कीमत में वृद्धि का कारण तेल की कीमतों से जुड़े वैट में बढ़ोतरी को बताया गया है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख