शेयर मंथन में खोजें

नोमूरा का अनुमान, 2025 के अंत तक मजबूत होगा रुपया और 84 रुपये प्रति डॉलर होगा भाव

डॉलर कमजोर हो रहा है और रुपया मजबूत। बड़ी बात ये है कि आने वाले समय में ये मजबूती बढ़ेगी। यानी डॉलर के मुकाबले रुपया और मजबूत होगा। इसी पर नोमूरा ने एक रिपोर्ट निकाली है। इसमें ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि डॉलर इंडेक्स की कमजोरी और मजबूत इनफ्लो के चलते इस साल यानी 2025 में रुपये की मजबूती बढ़ सकती है।

आरबीआई के इस कदम से बदल जाएगा अब आपके बैंक का ऑनलाइन पता

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को अपने वेब डोमेन को डॉट बैंक डॉट इन टीएलडी (टॉप-लेवल डोमेन) पर माइग्रेट करने को कहा है। इस परिवर्तन के लिए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गयी है। इस निर्देश के कार्यान्वयन के साथ बैंकों के ऑनलाइन पहचानकर्ता डॉट बैंक डॉट इन प्रारूप में अपडेट हो जायेंगे, जिससे उनका ऑनलाइन पता बदल जायेगा।

पहलगाम पीड़ितों को एलआईसी ने दी बड़ी राहत, किया ये ऐलान

पहलगाम में आतंकियों ने मंगलवार को 26 भारतीयों की निर्ममता से हत्या कर दी थी। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इस आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा नजर आ रहा है। दूसरी तरफ, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को बड़ी राहत दी है। एलआईसी ने क्लेम निपटाने की प्रक्रिया में ढील देने का ऐलान किया है।

इंडसइंड बैंक नये एमएफआई ग्राहकों को शामिल नहीं करेगा, बीएफआईएल को नये कलेवर में पेश करने की तैयारी

घोटाले, जाँच और इस्तीफे के बीच फंसे इंडसइंड बैंक ने अपने कारोबार से जुड़ा एक बड़ा फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैंक ने अपने न्यू माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशन (एमएफआई) पर फिलहाल रोक लगा दी है। अब बैंक एमएफआई के न तो नये लोन बाँटेगा और न ही नये ग्राहकों को जोड़ेगा। बैंक के मुताबिक ये रोक इस साल जनवरी से लगी है।

मोसाद ने खोली अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग खुलासे की पोल, मामले में राहुल गांधी कनेक्शन का दावा

हिंडनबर्ग मामला तो याद ही होगा, जिसने शेयर बाजार में हलचल मचा दी थी। अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर औंधे मुँह गिरे थे और जिसकी जाँच भारत से लेकर अमेरिका तक में हुई थी। इस मामले में सेबी पर भी मिलीभगत के आरोप लगे थे और अंतत: जिसके तार का सिरा बुनते-बुनते हिंडनबर्ग कंपनी खुद बंद हो गयी। उसी मामले के तार अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से जुड़ते दिख रहे हैं। ये खुलासा किया है दुनिया की सबसे खतरनाक खूफिया एजेंसी इजरायल की मोसाद ने।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख