शेयर मंथन में खोजें

दालों की कीमतें कम करने के लिए होगी बफर स्टॉक की व्यवस्था

संसद में आम बजट पेश करते हुए वित्त अरुण जेटली ने बताया दालों की कीमतें कम करने के लिए बफर स्टॉक की व्यवस्था होगी। साथ ही डाकघर में एटीएम की व्यवस्था शुरू होगी। (शेयर मंथन, 29 फरवरी 2016)

पीएम मुद्रा योजना के बजट में इजाफा

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया पीएम मुद्रा योजना के बजट में 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपये का इजाफा किया गया है। (शेयर मंथन, 29 फरवरी 2016)

सरकारी बैंकों के लिए 25 हजार करोड़ का फंड रखा गया : अरुण जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा सरकारी बैंकों के लिए 25 हजार करोड़ का फंड रखा गया है। अगर और जरूरत पड़ेगी तो उसके संसाधन तलाशे जाएंगे। उन्होंने बताया पीएम मुद्रा योजना का बजट 1 लाख करोड़ तक स्वीकृत कर दिया ग या है ताकि 2.5 करोड़ ऋणी लोगों को इससे जोड़ो जा सके। (शेयर मंथन, 29 फरवरी 2016)

नेशनल स्किल डेवलपमेंट स्कीम के तहत 76 लाख युवाओं को दी ट्रेनिंग : अरुण जेटली

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम बजट पेश करते हुए बताया नेशनल स्किल डेवलपमेंट स्कीम के तहत 76 लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। उन्होंने कहा पीएम कौशल विकास योजना के तहत अगले तीन साल में 1 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है (शेयर मंथन, 29 फरवरी 2016)

देशभर में खुलेगें 1500 मल्टी ट्रेनिंग संस्थान

वित्त मंत्री ने बताया देशभर में 1500 मल्टी ट्रेनिंग संस्थान खोलने के लिए 1700 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। (शेयर मंथन, 29 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख