शेयर मंथन में खोजें

अमेरिका, यूरोप, चीन, भारत के बाजारों पर अनुमान

अमेरिका में वास्तविक जीडीपी वृद्धि वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही के 3.9% के मुकाबले तीसरी तिमाही में 2.1% रही है। गैर-कृषि रोजगार में भी नवंबर, 2015 में 2,11,000 नये रोजगारों की वृद्धि हुई।

पेंशन लाभ के लिए कर व्यवस्था में हस्तक्षेप की जरूरत : फिक्की

फिक्की ने कहा है कि भारत में वर्तमान पेंशन परिदृश्य कम पेंशन कवरेज और अपर्याप्त पेंशन द्वारा चिह्नित है। पेंशन सेक्टर में सक्रिय और नीतिगत हस्तक्षेप की जरूरत है।

वर्ष 2017 तक 128 अरब डॉलर का हो सकता है भारतीय ई-कॉमर्स बाजार : एसोचैम

मोबाइल और इंटरनेट की पैठ, एम-कॉमर्स बिक्री, भुगतान विकल्पों और आकर्षक छूटों के बढ़ने से भारतीय ई-कॉमर्स बाजार के वर्ष 2017 तक 128 अरब डॉलर के स्तर तक पहुँचने की संभावना है।

रिजर्व बैंक ने नहीं किया दरों में कोई बदलाव

भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति की द्वैमासिक समीक्षा में दरों में कोई बदलाव नहीं करने की घोषणा की है। इसलिए रेपो रेट 6.75% और रिवर्स रेपो रेट भी 5.75% पर ही ही बना रहेगा।

जेटली ने पीएसयू बैंकों (PSU Banks) से कहा बैलेंस शीट स्‍वच्‍छ करने को

केंद्रीय वित्‍त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) को गैर लाभकारी परिसंपत्तियों या दूसरे शब्दों में डूबे कर्जों (NPA) के पिछले धब्‍बों से मुक्ति पाने तथा जल्‍द-से-जल्‍द अपने बैलेंस शीट स्‍वच्‍छ करने को कहा।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख