शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री घटी, शेयरों में गिरावट

नवंबर 2008 में भारत की दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री में पिछले साल के नवंबर महीने की तुलना में 24.4% की गिरावट आयी है। नवंबर 2007 के 69,699 कारों के मुकाबले इस साल नवंबर महीने में कंपनी 52,711 कारें बेचने में ही कामयाब हो पायी। कंपनी के लोकप्रिय मॉडल एम800 की बिक्री में 59% से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी है, हालांकि कंपनी के कारों का निर्यात नवंबर 2008 में 11.7% बढ़ा है। बिक्री में दर्ज की गयी गिरावट का साफ असर कंपनी के शेयरों पर देखा जा रहा है।

इंडिया इन्फोलाइन के निदेशक मंडल ने शेयरों की पुनर्खरीद को मंजूरी दी

इंडिया इन्फोलाइन लिमिटेड के निदेशक मंडल ने इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद (बाय-बैक) को मंजूरी दे दी है। इस सूचना के बाद सुबह 11.05 बजे बीएसई में इंडिया इन्फोलाइन के शेयर 4.5% की मजबूती के साथ 37.50 रुपये पर चल रहे हैं। कंपनी ने बाय-बैक के लिए 98.91 करोड़ रुपये निर्धारित किये हैं और बाय-बैक किये जाने वाले शेयरों के लिए 43.20 रुपये की अधिकतम कीमत तय की है।

तो अब प्रधान (वित्त) मंत्री

राजीव रंजन झा

पिछले हफ्ते मुंबई पर भीषण आतंकवादी हमले का एक ऐसा भी नतीजा निकल कर आया है, जिसके बारे में लोगों ने पहले सोचा भी नहीं होगा। पलनिअप्पन चिदंबरम गृह मंत्रालय में विराजमान हो गये हैं और खुद प्रधानमंत्री अब वित्त मंत्री की भूमिका में भी आ गये हैं। चिदंबरम बतौर गृह मंत्री कैसे साबित होंगे, यह एक अलग प्रश्न है। लेकिन बाजार के सामने सबसे ज्यादा असमंजस में डालने वाला प्रश्न यह है कि चिदंबरम के जाने का शोक मनाया जाये या सीधे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के हाथ में वित्त मंत्रालय के आने की खुशी मनायी जाये!

आज बाजार सपाट या फिर नीचे

पशुपति सुब्रह्मण्यम, रिसर्च प्रमुख, वेंचुरा सिक्योरिटीज

मेरे विचार में आज भारतीय शेयर बाजारों के सपाट या फिर नीचे रहने की संभावना है। इसके पीछे एक प्रमुख कारण यह है कि छोटी अवधि के लिए बाजार की धारणा बिल्कुल नकारात्मक हो चुकी है।
सामान्य कारोबारी दिनों में हम मोटे तौर पर 50-55 हजार करोड़ रुपये का कारोबार देखते हैं, लेकिन आज कारोबार की मात्रा 20-25% कम हो सकती है। यह बात केवल आज के लिए ही नहीं है, बल्कि इक्विटी के क्षेत्र में दिसंबर के महीने में शायद ही कारोबार की अच्छी मात्रा दिखायी पड़े। सेटलमेंट के दिन भी कारोबार की कोई खास मात्रा नहीं दिखी थी।

भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट

2.43: भारतीय शेयर बाजार गिरावट की चपेट में आ गये हैं। इस समय सेंसेक्स 162 अंकों की कमजोरी के साथ 8,931 पर है, जबकि निफ्टी 46 अंक नीचे 2,709 पर है। बीएसई धातु सूचकांक को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में चल रहे हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो सूचकांक लगभग 4% नीचे चल रहे हैं। मारुति सुजुकी में 8.06%, आईसीआईसीआई बैंक में 5.56%, विप्रो में 5.24% और बीएचईएल में 5.09% की गिरावट है। डीएलएफ और आईटीसी भी करीब 4% कमजोरी पर हैं। रिलायंस इन्फ्रा, टाटा पावर और महिंद्रा एंड महिंद्रा में लगभग 3.5% की गिरावट है। लेकिन ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 2% की मजबूती है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख