शेयर मंथन में खोजें

रियल एस्टेट रेगुलेटर (Real Estate Regulator) बिल को मिली मंजूरी

आखिरकार, कैबिनेट ने रियल एस्टेट रेगुलेटर (Real Estate Regulator) बिल को मंजूरी दे दी।

इस बिल को मंजूरी मिलने से रियल एस्टेट क्षेत्र में चल रही मनमानी पर कुछ हद तक अंकुश लग सकेगा। बिल के मुताबिक बिल्डर को अपनी सभी परियोजनाएँ स्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (State Regulatory Authority) से पंजीकृत करवाना अवश्यक होगा। ग्राहकों को गुमराह करने वाले विज्ञापनों पर भी लगाम कसी जा सकेगी। 

रियल एस्टेट रेगुलेटर बिल के मुताबिक मुताबिक बिल्डर को कुल डिपॉजिट की 70% रकम अलग बैंक खाते में रखनी होगी और इस रकम का इस्तेमाल संबंधित परियोजना में ही करना होगा। बिल्डर सभी मंजूरियों के मिलने के बाद ही अपनी परियोजनाओं का शुभारंभ कर सकता है, जिसे तय सीमा के भीतर ही पूरा करना अनिवार्य होगा। इन नियमों का पालन नहीं करने पर बिल्डर को तीन वर्ष से अधिक तक की जेल हो सकती है। (शेयर मंथन, 05 जून 2013)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख