शेयर मंथन में खोजें

बढ़े हुए किराये में से आधा किराया वापस ले सरकार : पीएचडी चैंबर

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री (PHD Chamber of Commerce & Industry) ने रेलवे किरायों में बढ़ोतरी पर अपना रुख साफ किया है।

पीएचडी चैंबर के अध्यक्ष शरद जयपुरिया (Sharad Jaipuria) ने कहा कि नयी सरकार को रेलवे के यात्री और मालभाड़े किराये को बढ़ाने के निष्कर्षों का विश्लेषण करना चाहिए था और फिर चालू वित्त वर्ष के लिए रेल बजट की प्रस्तुति के समय उपयुक्त कदम उठाने थे।  

ऐसे समय में जब भारतीय उद्योग और जनता पहले से ही महँगाई के दबाव से त्रस्त हैं। रेल यात्री किरायों और मालभाड़े दरों में बढ़ोतरी की घोषणा एक आश्चर्यजनक कदम है। 

पीएचडी चैंबर के अनुसार नयी सरकार द्वारा कल घोषित किये गये किराये में से कम से कम आधे किराये को वापस लेना चाहिए। (शेयर मंथन, 21 जून 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख