शेयर मंथन में खोजें

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की पहल पर नरेंद्र तनेजा (Narendra Taneja) से बातचीत

भारत ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक शानदार पहल की है। भारत ने बीते रविवार को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन या इंटरनेशनल सोलर एलायंस शिखर सम्मेलन की मेजबानी की, जिसमें 23 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और विभिन्न देशों के 10 मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधियों ने शिरकत की।


भारत को इस गठबंधन की जरूरत क्यों पड़ी और देश को इससे क्या लाभ होगा? इसे समझने के लिए राजीव रंझन झा ने की जानेमाने ऊर्जा विशेषज्ञ और भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र तनेजा से खास बातचीत।
इस चर्चा में नरेंद्र तनेजा ने बताया कि पिछले 150 सालों में भारत जैसे देशों की अर्थव्यवस्था जीवाश्म ईंधन यानी कोयला, तेल और प्राकृतिक गैस आदि के इर्द-गिर्द रही है। मगर इसमें भारत की भूमिका कुछ खास नहीं रही, क्योंकि हमारे देश को 80% तक तेल और 50% तक गैस आयात करनी पड़ती है। वहीं कोयला भंडार हमारे पास बहुत अधिक है, मगर उसकी गुणवत्ता ज्यादा अच्छी नहीं है।
घरों में कैसे मुमकिन होगा सौर ऊर्जा का इस्तेमाल? कैसे होगा देश में सौर ऊर्जा संयंत्रों का विस्तार? इन सभी सवालों के जवाब दिये नरेंद्र तनेजा ने। पूरी बातचीत विस्तार से देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें :

https://www.facebook.com/rajeevranjanjha/videos/10155585035836492/

(शेयर मंथन, 13 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख