शेयर मंथन में खोजें

मार्च में घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री में 6.38% वृद्धि : सियाम (SIAM)

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार साल दर साल आधार पर मार्च में घरेलू यात्री वाहन बिक्री में 6.38% की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले साल मार्च में 2,82,698 इकाइयों के मुकाबले इस साल समान अवधि में घरेलू स्तर पर 3,00,722 यात्री वाहन बिके। वहीं व्यवसाविक वाहनों की बिक्री 87,258 इकाई से 24.55% बढ़ कर 1,08,681 रही। इसके अलावा कुल दोपहिया वाहन बिक्री 14,71,636 इकाई के मुकाबले 18.35% अधिक 17,41,649 इकाई, कारों की बिकवाली 1,90,236 इकाई से बढ़ कर 1,91,082 इकाई और मोटरसाइकिलों की बिक्री 9,15,259 वाहनों के मुकाबले 25.13% ज्यादा 11,45,221 इकाई रही। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख