शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) नहीं कर सकेगा सोने-चाँदी का आयात

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) वित्त वर्ष 2018-19 में सोने-चाँदी का आयात नहीं कर सकेगा।

आरबीआई (RBI) ने ऐक्सिस बैंक का नाम उन बैंकों की सूची से हटा दिया है, जिन्हें इसने चालू वित्त वर्ष में सर्राफा (Bullion) आयात करने की मंजूरी दी है। गौरतलब है कि ऐक्सिस बैंक देश के प्रमुख सर्राफा आयातकों में से एक है। बता दें कि आरबीआई ने जिन 16 बैंकों को सर्राफा आयात की इजाजत दी है, उनमें बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और बैंक ऑफ नोवा स्कोटिया (Bank of Nova Scotia) शामिल हैं। वहीं इस सूची में से करुर वैश्य बैंक (Karur Vysya Bank) और साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) की भी छँटनी कर दी गयी है। इस खबर के संबंध में बीएसई (BSE) ने ऐक्सिस बैंक से जवाब माँगा था। ऐक्सिस बैंक ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।
दूसरी तरफ बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 490.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 499.45 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 502.00 रुपये तक चढ़ा। इसके बाद करीब 1.50 बजे कंपनी के शेयरों में 7.75 रुपये या 1.58% की मजबूती के साथ 497.90 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख