शेयर मंथन में खोजें

कैंसर की दवा के लिए सन फार्मा का इटली की कंपनी के साथ लाइसेंसिंग करार

फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सन फार्मास्यूटिकल्स ने एक वैश्विक स्तर पर लाइसेंसिंग करार किया है। कंपनी ने यह करार फिलोजेन (Philogen) की एंटी कैंसर इम्यूनोथेरैपी दवा के लिए किया है। कंपनी की ओर से किए गए इस करार के तहत फाइब्रोमन (Fibromun) दवा की वैश्विक स्तर पर बिक्री का एक्सक्लूसिव अधिकार मिलेगा।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के अपग्रेडेशन से नाल्को के शेयर में उछाल

नाल्को (NALCO) के शेयर में आज मजबूती दिखी। कंपनी के शेयर में मजबूती की वजह शेयर के प्राइस टार्गेट में बढ़ोतरी करना था। कोटक ने शेयर पर आकर्षक रिस्क रिवॉर्ड बताया है। 10 एनालिस्ट की ओर से किए गए कवरेज में से 4 ने खरीदारी की राय दी है।

डॉ रेड्डीज का स्विटजरलैंड सब्सिडियरी में 5200 करोड़ रुपये का निवेश

दवा कंपनी डॉ रेड्डीज ने स्विटजरलैंड सब्सिडियरी में निवेश किया है। सब्सिडियरी में निवेश की यह रकम करीब 5200 करोड़ रुपये की है। डॉ रेड्डीज SA ने 62 लाख नॉन-कंवर्टिबल प्रेफरेंस शेयरों का आवंटन किया है। इन शेयरों का आवंटन 100 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर किया गया है।

ल्यूपिन के पीथमपुर इकाई को यूएसएफडीए से आपत्ति जारी, शेयर पर दिखा दबाव

दवा कंपनी ल्यूपिन को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से बड़ा झटका लगा है। कंपनी के पीथमपुर इकाई को यूएसएफडीए से 3 आपत्तियां जारी हुई हैं। यूएसएफडीए ने पीथममुर इकाई की जांच 16 से 27 सितंबर के दौरान की गई थी। 28 सितंबर को एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी यूएसएफडीए की ओर से जारी आपत्तियों का जवाब देने की तैयारी कर रही है।

जुबिलेंट फार्मोवा को यूएसएफडीए से राहत, अमेरिकी सब्सिडियरी को मिली क्लीन चिट

जुबिलेंट फार्मोवा के लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए से राहत की खबर है। कंपनी के वॉशिंगटन इकाई को यूएसएफडीए से जांच के बाद क्लीन चिट मिल गई है। इस इकाई की जांच 18 से 25 सितंबर के दौरान की गई थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख