शेयर मंथन में खोजें

इंडिया रेटिंग्स (India Ratings) ने चालू वित्त वर्ष के लिए घटायी अनुमानित जीडीपी दर

इंडिया रेटिंग्स ऐंड रिसर्च (India Ratings & Research) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की विकास दर (जीडीपी वृद्धि दर) का अनुमान 7.5% से घटा कर 7.3% कर दिया है।

इंडिया रेटिंग्स ने इसके पीछे कई कारण बताये हैं, जिनमें 2019 के लिए सामान्य से कम मॉनसून का अनुमान, औद्योगिक उत्पादन (विशेष रूप से विनिर्माण और बिजली) वृद्धि में सुस्ती और दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 के तहत राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण (एनसीएलटी) को संदर्भित मामलों पर धीमी प्रगति शामिल है, जिससे बैंकिंग क्षेत्र की एनपीए (NPA) का समाधान एक लंबी-खींची जाने वाली प्रक्रिया बन गयी है।
इंडिया रेटिंग्स ने सकल स्थायी पूँजी निर्माण (ग्रॉस फिक्स्ड कैपिटल फॉर्मेशन) के रूप में मापे गये निवेश व्यय के लिए भी अपना अनुमान 10.3% से घटा कर 9.2% कर दिया है। इंडिया रेटिंग्स ने मॉनसून पूर्वानुमान सामने आने के बाद कृषि सकल मूल्य वृद्धि के लिए 3% के मुकाबले अब 2.5% अंदाजा लगाया है, जो 2018-19 में 2.7% दर्ज की गयी।
इंडिया रेटिंग्स के अनुसार सकल मूल्य वृद्धि को सेवाओं और उद्योग से सहारा मिलने की संभावना है। रेटिंग एजेंसी ने 2019-20 में थोक महँगाई के 3.4% और खुदरा महँगाई के 4% रहने का अनुमान लगाया है। (शेयर मंथन, 01 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख