शेयर मंथन में खोजें

अर्थव्यवस्था (Economy) को झटका : छह साल से ज्यादा के निचले स्तर पर विकास दर (GDP)

भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर (GDP Growth Rate) के ताजा आँकड़े चिंताजनक हैं। कारोबारी साल 2019-20 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2019) में विकास दर घट कर मात्र 5.0% रह गयी है, जो इससे पिछली तिमाही यानी 2018-19 की चौथी तिमाही में 5.8% थी।

पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में विकास दर 8.0% के ऊँचे स्तर पर थी, जहाँ से अब काफी धीमापन (Slowdown) दिख रहा है। 2017-18 की चौथी तिमाही के बाद से यह लगातार पाँचवीं तिमाही है, जब जीडीपी वृद्धि दर में गिरावट आयी है।
केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (CSO) के ताजा आँकड़ों के अनुसार 2019-20 की पहली तिमाही में सकल मूल्‍य वर्द्धित या ग्रॉस वैल्यू ऐडेड (GVA) के बढ़ने की दर 4.9% रही है, जो 2018-19 की चौथी तिमाही में 5.7% और 2018-19 की पहली तिमाही में 7.7% थी।
विनिर्माण (Manufacturing) क्षेत्र को बीती तिमाही में बड़ा झटका लगा है। इस क्षेत्र की वृद्धि दर 2018-19 की पहली तिमाही में 12.1% और 2018-19 की चौथी तिमाही में 3.1% थी, जो बीती तिमाही में घट कर मात्र 0.6% रह गयी है। निर्माण (Construction) क्षेत्र भी पर सीमेंट उत्पादन में कमी और तैयार इस्पात की खपत में कमी का असर नजर आया है। इस क्षेत्र की वृद्धि दर अप्रैल-जून 2019 की तिमाही में 5.7% रही है, जो 2018-19 की पहली तिमाही में 7.1% और चौथी तिमाही में 9.6% रही थी।
कृषि (Agriculture) क्षेत्र भी सुस्त दिख रहा है और 2019-20 की पहली तिमाही में केवल 2% बढ़ा है, जबकि पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में इसने 5.1% की अच्छी वृद्धि दिखायी थी। हालाँकि जनवरी-मार्च 2019 में दर्ज 0.1% की गिरावट की तुलना में इसने सुधार ही दर्ज किया है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख