शेयर मंथन में खोजें

फिच (Fitch) ने घटायी वित्त वर्ष 2019-20 की अनुमानित जीडीपी वृद्धि दर (GDP growth rate)

वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स (Fitch ratings) ने वित्त वर्ष 2019-20 में भारत की जीडीपी विकास दर (GDP growth rate) के अपने अनुमान में कटौती करते हुए इसे 4.6% कर दिया है। हालाँकि इसने अपनी रिपोर्ट में उम्मीद जतायी है कि धीरे-धीरे भारत के जीडीपी विकास की दर में बढ़ोतरी होगी। फिच के मुताबिक मुख्यतः घरेलू कारकों की वजह से भारत के जीडीपी विकास की दर पिछली कुछ तिमाहियों में धीमी पड़ी है, लेकिन इसके बावजूद हमारा भारत के जीडीपी विकास के प्रति आउटलुक इसके समूह के अन्य देशों के मुकाबले मजबूत है। फिच ने आगे कहा है कि मौद्रिक और वित्तीय नीतियों में राहत और संरचनात्मक सुधारों की वजह से मध्यम अवधि में भारत में जीडीपी विकास को मदद मिलेगी। फिच ने अपनी ताजा रिपोर्ट में संभावना व्यक्त की है कि ऐसे में भारत की जीडीपी विकास दर वित्त वर्ष 2020-21 में 5.6% और वित्त वर्ष 2021-22 में 6.5% रह सकती है।
गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी विकास की दर केवल 4.5% दर्ज की गयी थी, जो वित्त वर्ष 2012-13 की चौथी तिमाही के बाद से अब तक की सबसे निचली तिमाही विकास दर है। इसके बाद दिसंबर के पहले हफ्ते में रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) ने इस वित्त वर्ष के लिए जीडीपी विकास दर के अनुमान को घटा कर 5.1% कर दिया था। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख