शेयर मंथन में खोजें

रक्षा श्रेत्र में भारत का रिकॉर्ड उत्पादन, सालाना 16.7% की वृद्धि दर्ज

रक्षा श्रेत्र में भारत के 'मेक इन इंडिया' का मंत्र काफी काम आया है। इसकी झलक रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में साफ तौर पर दिख रहा है। सरकार ने न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा किया बल्कि निर्यात के मोर्चे पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

 वित्त वर्ष 2023-24 में भारत में रिकॉर्ड 1.27 लाख करोड़ रुपये का रक्षा उत्पादन हुआ है। पिछले साल के मुकाबले रक्षा उत्पादन के आंकड़ों में 16.7% की वृद्धि हुई है। मेक इन इंडिया के प्रोग्राम ने एक नया मुकाम हासिल किया है। यह जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी है। यह मुकाम सरकारी नीति और उसकी ओर से उठाए गए कदमों का असर है। आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2022-23 में रक्षा उत्पादन 1.08 लाख करोड़ रुपये था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार भारत को वैश्विक स्तर पर रक्षा उत्पादन के हब के तौर पर सभी तरह के अनुकूल माहौल मुहैया कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। यह आंकड़ा सभी रक्षा क्षेत्र के काम कर रही सरकारी कंपनियों के अलावा दूसरी कंपनियों से मिले उत्पादन के हैं। इसमें निजी कंपनियां भी शामिल हैं जो डिफेंस की वस्तुओं का उत्पादन करती हैं। इन रक्षा उत्पादन में 79.2% योगदान सररकारी रक्षा कंपनियों सहित दूसरी सरकारी कंपनियों के हैं, जबकि 20.8% हिस्सा निजी कंपनियों का है। सरकार के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का प्रयास इससे जुड़ी कंपनियों के वृद्धि में साफ तौर पर दिख रहा है। 

(शेयर मंथन, 5 जुलाई 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख