शेयर मंथन में खोजें

FY 2025-26 Q1: पीसीबीएल के नतीजों में दिखा दबाव, मुनाफा, रेवेन्यू और मार्जिन में गिरावट

फिलिप्स कार्बन ब्लैक लिमिटेड (पीसीबीएल) के जून तिमाही नतीजे से साफ है कि कंपनी इस वक्त दबाव में है। हर अहम फ्रंट मुनाफा, रेवेन्यू और मार्जिन में गिरावट देखने को मिली है। यह दिखाता है कि डिमांड या प्राइसिंग, या दोनों में कुछ दिक्कत चल रही है।

कमजोर मुनाफा और घटती आय

पीसीबीएल का कंसोलिडेटेड मुनाफा 118 करोड़ रुपये से घटकर 94 करोड़ रुपये रह गया, 20% से ज्यादा की गिरावट। वहीं, कंसोलिडेटेड रेवेन्यू भी 2,144 करोड़ रुपये से घटकर 2,114 करोड़ रुपये आया है। भले गिरावट मामूली हो, लेकिन यह बताती है कि ग्रोथ फिलहाल रुकी हुई है।

एबिटा और मार्जिन में गिरावट

एबिटा 358 करोड़ रुपये से घटकर 319 करोड़ रुपये हुआ, यानी 11% की गिरावट। एबिटा मार्जिन 16.7% से गिरकर 15.1% पर आ गया। इसका मतलब है कि इनपुट कॉस्ट या प्रोडक्ट मिक्स में बदलाव ने प्रॉफिटेबिलिटी पर चोट की है।

(शेयर मंथन, 24 जुलाई 2025)

(आप किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख