शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक का का तिमाही मुनाफा 44.8% बढ़कर 1,068 करोड़ रुपये पर

निजी ऋणदाता यस बैंक ने 18 अप्रैल को वित्तीय वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के लिए अपने स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ में साल-दर-साल 44.8% की बढ़ोतरी दर्ज की।

आईसीआईसीआई बैंक का तिमाही मुनाफा 8% से ज्यादा बढ़ कर 13,701 करोड़ रुपये पर

बाजार पूँजी के लिहाज से भारत के दूसरे सबसे बड़े निजी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक ने शनिवार, 18 अप्रैल को अपने वित्तीय परिणामों में बताया कि जनवरी-मार्च 2026 की तिमाही में उसका स्टैंडअलोन मुनाफा (Net Profit) में 8% से ज्यादा बढ़ा है। यह पिछले साल इसी अवधि के 12,629 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर इस तिमाही में 13,701 करोड़ रुपये हो गया। 

एचडीएफसी बैंक का तिमाही मुनाफा 9% बढ़ कर 19,221 करोड़ रुपये पर

निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक - एचडीएफसी बैंक ने 18 अप्रैल को पेश वित्तीय परिणामों में बताया कि 31 मार्च, 2026 को खत्म हुई तिमाही में उसका स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ (Net Profit) 9% बढ़ कर 19,221 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में उसका स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ 17,616 करोड़ रुपये था।

दुनिया की अर्थव्यवस्था धीरे लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ेगी- आईएमएफ का अनुमान

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अनुमान लगाया है कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था अपेक्षा से अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। हालाँकि, जनवरी में दिये गये अनुमान में हल्का संशोधन करते हुए वृद्धि दर को 6.5% से घटाकर 6.4% किया गया था, लेकिन ताजा आकलन में इसे फिर बढ़ाकर 6.5% कर दिया गया है।

सीएलएसए का भारत के लिए बदला रुख, मंदी के बदले अपनाया रचनात्मक नजरिया

सीएलएसए इक्विटी स्ट्रैटेजी (सीएलएसए Equity Strategy) के विकास जैन ने 18 महीने तक भारतीय शेयरों पर मंदी का रुख बनाये रखने के बाद अब रचनात्मक (constructive) नजरिया अपना लिया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख