परंपरागत कृषि विकास योजना, ऑर्गैनिक चेन फार्मिंग योजनाओं को दिया 400 करोड़ का बजट
वित्त मंत्री ने बताया सरकार ने परंपरागत कृषि विकास योजना, ऑर्गैनिक चेन फार्मिंग जैसी योजनाओं के तहत करीब 400 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। (शयर मंथन, 29 फरवरी 2016)
वित्त मंत्री ने बताया सरकार ने परंपरागत कृषि विकास योजना, ऑर्गैनिक चेन फार्मिंग जैसी योजनाओं के तहत करीब 400 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। (शयर मंथन, 29 फरवरी 2016)
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया 5,543 गांवों का विद्युतीकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया ग्रामीण सड़क योजना के लिए 19 हजार करोड़ रुपए वित्तीय वर्ष 2017 के लिए आवंटित किया गया है। (शेयर मंथन, 29 फरवरी 2016)
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया नाबार्ड को 20 हजार करोड़ रुपये का बजट दिया जा रहा है, ताकि वह कृषि व किसानों के लिए योजनाओं को लागू कर सके। (शेयर मंथन, 29 फरवरी 2016)
केंद्रीय वित्त मंत्री बजट पेश करते हुए कहा कृषि और किसान कल्याण के तहत हम किसानों को इनकम सिक्यॉरिटी देना चाहते हैं। इसके लिए 35,984 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया जा रहा है।। (शेयर मंथऩ, 29 फरवरी 2016)
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम बजट पेश करते हुए कहा 7वें वेतन आयोग और ओआरओपी को देखते हुए हमें अपने खर्चों की प्राथमिकता तय करनी है। (शेयर मंथऩ, 29 फरवरी 2016)