शेयर मंथन में खोजें

एक सीमित दायरे में सेंसेक्स

12.22: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सुबह से ही सेंसेक्स 114 अंकों के एक सीमित दायरे में है। इस समय यह 159 अंक चढ़ कर 9,625 पर है। टाटा स्टील में 4.5%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 4.45% और बीएचईएल में 4.2% की मजबूती है।

रिलायंस इन्फ्रा ने किया शेयरों की वापस खरीद का फैसला

अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस इन्फ्रा ने  इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद (बाय-बैक) की नयी योजना की घोषणा की है। कंपनी ने बाय-बैक के लिए 700 करोड़ रुपये निर्धारित किये हैं और बाय-बैक किये जाने वाले शेयरों के लिए 700 रुपये की अधिकतम कीमत तय की है। 

आज ठीक-ठाक लग रहे हैं भारतीय बाजार

शर्मिला जोशी, वीपी, सिस्टेमैटिक्स शेयर्स

मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजारों में ठीक-ठाक शुरुआत की संभावना लग रही है। कल औद्योगिक उत्पादन 2% घटने की खबर आने के बावजूद हमारे शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट नहीं आयी। यह अच्छा संकेत है।

ब्याज दरें घटाना जरूरी

राजीव रंजन झा

इस 27 जनवरी को जब भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो दर, रिवर्स रेपो दर और सीआरआर में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया था, तब उसे इस बात का एक अंदाजा तो रहा ही होगा कि दिसंबर महीना भारतीय उद्योग जगत के लिए कैसा बीता है। इसके बावजूद आरबीआई ने इस आधार पर दरों में बदलाव नहीं किया कि उसने पहले जितने कदम उठाये हैं, अभी उनका ही पूरा असर बाजार में दिखना बाकी है। लेकिन औद्योगिक उत्पादन के दिसंबर के आँकड़े शायद आरबीआई को स्थिति की फिर से समीक्षा के लिए मजबूर करेंगे।

अमेरिकी शेयर बाजार मिले-जुले, एशिया में हरियाली

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजारों के सूचकांकों का मिला-जुला रुख रहा। जहाँ डॉव जोंस में 6 अंकों की गिरावट आयी, वहीं नैस्डैक कंपोजिट 12 अंकों की बढ़त दर्ज करने में सफल रहा। आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार की सुबह एशियाई बाजारों में बढ़त दिख रही है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग की ओर से जारी आँकड़ों में बताया गया कि जनवरी महीने में खुदरा बिक्री में 1% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख