शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स ने शुरुआती बढ़त गँवायी

11.26: सेंसेक्स ने अपनी शुरुआती बढ़त गँवा दी है और लाल निशान में चला गया है। इस समय यह 16 अंक नीचे 9,051 पर है। इससे पहले मजबूत एशियाई संकेतों के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई और सेंसेक्स ऊपर की ओर 9,225 तक चला गया था। इस समय बीएसई एफएमसीजी सूचकांक को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में हैं। कल के कारोबार में 10% से अधिक की गिरावट सहने वाले रियल्टी सूचकांक में 5% की गिरावट है।  डीएलएफ में करीब 10% की कमजोरी है।

निफ्टी 2,680-2,870 के बीच रहने की उम्मीद

salil sharmaसलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा एंड कंपनी

निफ्टी में आज के कारोबार के लिए पहले 2,750 पर और उसके बाद 2,680 पर समर्थन है। इसे ऊपर की ओर 2,810 और फिर 2,870 पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है। आज निफ्टी का दायरा 2,680-2,870 का रहने की उम्मीद है।
कल कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा। रिलायंस में नकारात्मक रुख होने का भी बाजार पर खराब असर पड़ा। बैंकिंग क्षेत्र और रियल्टी क्षेत्र की कमजोरी की वजह से भी शेयर बाजारों में गिरावट आयी।

खराब आँकड़ों से घबराया डॉव जोंस

सोमवार को सामने आये खराब आर्थिक आँकड़ों के बाद डॉव जोंस में कमजोरी देखी गयी और यह 64 अंक गिर कर 8,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया। हालाँकि नैस्डैक कंपोजिट में 1.2% की मजबूती रही। आज मंगलवार की सुबह एशियाई शेयर बाजारों में हल्की तेजी का रुख है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर में लोगों के व्यक्तिगत खर्च में 1% की कमी आयी।

फिर चल पड़ी गाड़ी?

राजीव रंजन झा

जब किसी गाड़ी का इंजन चालू होने में दिक्कतें दे रहा हो, तो आप आशा-निराशा के बीच झूलते रहते हैं। जब इंजन चालू होने जैसी आवाजें देता है तो आपकी उम्मीदें बढ़ जाती हैं। जब दो-चार झटके देकर इंजन शांत पड़ जाता है तो आपकी उम्मीदें भी ठंडी पड़ जाती हैं। कुछ यही हाल इस समय भारत के ऑटो क्षेत्र का है।
नवंबर-दिसंबर की बिक्री के आँकड़ों ने ऑटो क्षेत्र को बुरी तरह निराश किया था। अब जनवरी के आँकड़ों ने फिर से कुछ उम्मीदें जगा दी हैं। जनवरी में मारुति की घरेलू बिक्री साल-दर-साल 5.6% बढ़ी है, यह बीते नवंबर और दिसंबर की मासिक बिक्रियों से तो ज्यादा है ही। सबसे खास बात यह है कि कंपनी के 25 वर्षों के इतिहास में यह अब तक की सबसे ऊँची मासिक बिक्री है। इसे क्या कहेंगे – मंदी, धीमापन?

गैस क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए गेल और इफ्को ने मिलाया हाथ

गेल इंडिया और इफ्को ने प्राकृतिक गैस क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां गैस आधारित ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की संभावनाओं को तलाश करेंगी। इसके साथ ही साथ अन्य उद्योगों जैसे रसायन, खाद, सीएनजी और पीएनजी से संबंधित परियोजनाओं की स्थापना की दिशा में कार्य करेंगी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!