एयरलाइन शेयरों में गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में एयरलाइन शेयरों में गिरावट का रुख है। बीएसई में आज सुबह 11.20 बजे जेट एयरवेज में 2.23%, स्पाइसजेट में 3.19% और किंगफिशर एयरलाइन्स में 2.43% की कमजोरी है, जबकि सेंसेक्स 0.6% की बढ़त पर था। आज विभिन्न समाचार माध्यमों में ऐसी खबरें हैं कि केंद्र सरकार एटीएफ को डिक्लेयर्ड गुड्स की सूची में डालने से मना कर सकती है।


राजीव रंजन झा
अनीता गांधी, संस्थागत बिक्री प्रमुख, अरिहंत कैपिटल
भारती एयरटेल के लाभ में 42% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 2017.29 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह लाभ 1419.84 करोड़ रुपये था। यदि कंसोलिडेटेड नतीजों की बात करें, तो अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी के लाभ में 38% की बढ़ोतरी हुई है और यह साल 2007 की इसी तिमाही के 1428.5 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़ कर 1976.41 करोड़ हो गया है। बीएसई में आज सुबह 10.37 बजे कंपनी का शेयर भाव 4.6% की बढ़त के साथ 610.40 रुपये पर था।
