एचसीसी के लाभ में कमी, शेयर में 10% की गिरावट
हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के लाभ में कमी आयी है। कंपनी का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 23.20 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह लाभ 25.04 करोड़ रुपये था। इस वर्ष के तिमाही में कंपनी को 814.82 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 755.50 करोड़ रुपये थी।
ऐंबिट कैपिटल ने सेंसेक्स की प्रति शेयर आय (ईपीएस) बाजार के औसत अनुमानों की तुलना में काफी कम रहने का अंदेशा जताया है। इसके डायरेक्टर (रिसर्च) आर मुरली कृष्णन की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि सेंसेक्स की सालाना ईपीएस कारोबारी साल 2008-09 में 856 रुपये से घट कर 800 रुपये रह जायेगी, जबकि इस अवधि के लिए बाजार का औसत अनुमान 993 रुपये का है। इसी तरह कारोबारी साल 2009-10 के लिए ऐंबिट ने सेंसेक्स की ईपीएस और भी घट कर 750 रुपये रह जाने का आकलन किया है, जबकि इस अवधि के लिए बाजार का औसत अनुमान 1075 रुपये का है।
राजीव रंजन झा