शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में रही लाली

सप्ताह के पहले दिन सोमवार के कारोबार में प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट रही। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 2.83% की कमजोरी आयी, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में 2% की गिरावट आयी। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 1.65% कमजोरी के बाद बंद हुआ। ताइवान वेटेड, शंघाई कंपोजिट और जकार्ता कंपोजिट भी लाल निशान में बंद हुए, हालांकि इनकी गिरावट अधिक नहीं रही। 

सेंसेक्स 296 अंक लुढ़का, निफ्टी 100 अंक नीचे

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 296 अंकों की कमजोरी के साथ 9,110 पर रहा। निफ्टी 100 अंकों की गिरावट के साथ 2773 पर बंद हुआ। कमजोर वैश्विक संकेतों के मद्देनजर कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। नवंबर महीने के बेहतर औद्योगिक उत्पादन के आँकड़े भी शेयर बाजार को उत्साह नहीं दे सके और इसकी गिरावट कायम रही। आज जारी किये गये आँकड़े के अनुसार नवंबर 2008 में औद्योगिक उत्पादन की विकास दर 2.4% रही है। इससे पहले अक्टूबर 2008 के लिए यह -0.4% रही थी। सत्यम कंप्यूटर्स के स्थान पर सेंसेक्स में शामिल किये गये सन फार्मा के शेयर आज बढ़त पर बंद हुआ। सन फार्मा का शेयर भाव 2% की उछाल के साथ 1122.80 रुपये पर रहा। दूसरी ओर, सेंसेक्स से बाहर किये सत्यम कंप्यूटर्स का शेयर भी आज 44% की उछाल के साथ 34.40 रुपये पर बंद हुआ।

सन फार्मा ने मनाया सेंसेक्स में शामिल होने का जश्न

सत्यम कंप्यूटर्स के स्थान पर सेंसेक्स में शामिल किये गये सन फार्मा के शेयर आज बढ़त पर हैं। दोपहर 2.49 बजे सन फार्मा का शेयर भाव 3.09% की उछाल के साथ 1134.80 रुपये पर था, जबकि इस समय बीएसई सेंसेक्स में 3% से अधिक की गिरावट थी। दूसरी ओर, सेंसेक्स से बाहर किये सत्यम कंप्यूटर्स का शेयर भी आज उछाल पर है।

कायम है सेंसेक्स में गिरावट

नवंबर महीने के बेहतर औद्योगिक उत्पादन के आँकड़े भी सेंसेक्स को उत्साह नहीं दे सके और इसकी गिरावट कायम है। आज जारी किये गये आँकड़े के अनुसार नवंबर 2008 में औद्योगिक उत्पादन की विकास दर 2.4% रही है। इससे पहले अक्टूबर 2008 के लिए यह -0.4% रही थी। दोपहर 2.37 बजे बीएसई सेंसेक्स 359 अंक गिर कर 9,047 पर था।

डीएस कुलकर्णी डेवलपर्स के सेज को अनुमोदन

डीएस कुलकर्णी डेवलपर्स के मल्टी सर्विस सेज को भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से औपचारिक अनुमोदन हासिल हो गया है। कंपनी ने बीएसई को भेजी गयी प्रेस विज्ञप्ति में सूचित किया है कि यह विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) पुणे के फरसुंगी में प्रस्तावित है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख