शेयर मंथन में खोजें

शेयरों का उपविभाजन, विशाल इन्फार्मेशन के शेयर चढ़े

विशाल इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी ने अपने शेयरों के उपविभाजन की योजना बनायी है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में बढ़त का रुख है। बीएसई में सुबह 11.10 बजे विशाल इन्फार्मेशन का शेयर भाव 3.96% की उछाल के साथ 322.80 रुपये पर था। 

भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव

10.55: भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार के कारोबार में एक छोटे दायरे में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। शेयर बाजारों के सूचकांक कभी लाल निशान में चले जाते हैं, तो कभी हरे निशान में। इस समय सेंसेक्स लगभग सपाट है। निफ्टी में 9 अंकों की कमजोरी है और यह 3,112 पर है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हल्की मजबूती है। बीएसई धातु सूचकांक में 1.6% की बढ़त है। बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में करीब 1% की गिरावट है।  सत्यम कंप्यूटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 4% से अधिक बढ़त है।

क्या होगा सेंसेक्स का स्वाभाविक दायरा

राजीव रंजन झा

शेयर बाजार के बारे में दो विरोधी बातें हर वक्त सच रहती हैं। पहली बात यह कि बाजार की दिशा का कयास लगाना बेहद मुश्किल, असंभव जैसा काम है। दूसरी बात यह कि कयास लगाने की यह कसरत बाजार में हमेशा चलती रहती है और हर व्यक्ति यही करता है।

डॉव जोंस गिरा, एशियाई बाजारों में बढ़त

शुक्रवार को उत्साहित दिख रहे अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को फिर से चिंतित नजर आये, फलस्वरूप डॉव जोंस में 82 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी। आज सुबह एशियाई बाजारों में मजबूती दिख रही है।

सेंसेक्स 317 अंक ऊपर, निफ्टी 74 अंक चढ़ा

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स  318 अंकों की बढ़त के साथ 10,276 पर रहा। निफ्टी में 74 अंकों की मजबूती के साथ 3,121 पर बंद हुआ। शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैक द्वारा ब्याज दरों में की गयी कटौती और सरकार द्वारा घोषित दूसरी राहत योजना से उत्साहित भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। इस मजबूती की वजह से बीएसई सेंसेक्स ने न केवल 10,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार किया, बल्कि इस स्तर को बनाये रखने में भी कामयाब रहा। गौरतलब है कि शुक्रवार के कारोबार में सेंसेक्स ने 10,000 के स्तर को तोड़ा जरुर, लेकिन उसके ऊपर बंद होने में कामयाब नहीं हो सका था।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख