शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव

11.10: हालांकि  भारतीय शेयर बाजारों में कैलेंडर साल 2008 के आखिरी दिन के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, लेकिन जल्दी ही इनमें गिरावट आ गयी। इस समय बाजारों में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। सेंसेक्स 58 अंक ऊपर 9,774 पर है, जबकि निफ्टी 9 अंक ऊपर 2,988 पर है। बीएसई के सभी क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशान में हैं।

डॉव जोंस में बढ़त, एशियाई बाजारों में मजबूती

जनरल मोटर्स की वित्तीय शाखा जीएमएसी को सरकारी सहायता दिये जाने का अमेरिकी शेयर बाजारों ने स्वागत किया और मंगलवार को डॉव जोंस अच्छी मजबूती दर्ज करने में कामयाब रहा। कैलैंडर साल 2008 के आखिरी दिन सुबह एशियाई बाजारों में बढ़त दिख रही है।

भारतीय शेयर बाजार में बढ़त बरकरार

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 183 अंकों की मजबूती के साथ 9716 पर रहा। निफ्टी 57 अंकों की बढ़त के साथ 2,979 पर बंद हुआ। मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद  गिरावट आ गयी। दोपहर बाद शेयर बाजार ने अच्छी वापसी की और इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। 

रिलायंस कम्युनिकेशंस में 6% से अधिक की तेजी

रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयरों में तेजी का रुख है। बीएसई में दोपहर 2.22 बजे कंपनी का शेयर भाव 14.65 रुपये या 6.88% की मजबूती के साथ 227.50 रुपये पर था।

भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव

12.34: मंगलवार के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ करने के बाद इस समय भारतीय बाजारों में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। कभी सूचकांक लाल निशान में चले जाते हैं, तो कभी हरे निशान में। इस समय सेंसेक्स 23 अंक चढ़ कर 9,557 पर है, जबकि निफ्टी 3 अंकों की कमजोरी के साथ 2,919 पर है। बीएसई रियल्टी सूचकांक में 1.4% मजबूती है। तेल-गैस सूचकांक में करीब 1% गिरावट है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हल्की बढ़त है। सत्यम कंप्यूटर्स में 5.5%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 3.7%, जयप्रकाश एसोसिएट्स में 3.5% और टाटा मोटर्स में 2.9% की मजबूती है। ग्रासिम इंडस्ट्रीज और ओएनजीसी में 1.5% की गिरावट है।

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!