भारतीय शेयर बाजारों की मजबूती बढ़ी
2.46: भारतीय शेयर बाजारों की मजबूती बढ़ती जा रही है। सेंसेक्स में 450 अंकों की बढ़त है और यह 9,613 पर है। निफ्टी में 137 अंकों की बढ़त है और यह 2,921 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.87% की मजबूती है। बीएसई रियल्टी सूचकांक में 8.5%, धातु सूचकांक में 7.4% और तेल-गैस सूचकांक में 6.6% की मजबूती है। टीईसीके, कैपिटल गुड्स और पावर सूचकांक में 3.7% से अधिक बढ़त है। डीएलएफ में 12.66% की बढ़त दिख रही है। ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 10.82% की मजबूती है। टाटा स्टील में 9%, रिलायंस कम्युनिकेशंस में 8.8%, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसीसी में 8.6%, आईसीआईसीआई बैंक में 8.2% और स्टरलाइट इंडल्ट्रीज में 8.1% की बढ़त है। विप्रो, रिलायंस इन्फ्रा, जयप्रकाश एसोसिएट्स, एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा पावर में 7-8% की मजबूती है।
राजीव रंजन झा