शेयर मंथन में खोजें

मेतास इन्फ्रा को 222 करोड़ रुपये का ठेका मिला

मेतास इन्फ्रा लिमिटेड को ग्रामीण विद्युतीकरण के कार्य हेतु 222.25 करोड़ रुपये का ठेका हासिल हुआ है। इस खबर के बावजूद मेतास इन्फ्रा के शेयरों में कमजोरी नजर आ रही है। कंपनी के शेयर बीएसई में 3.16 बजे 4.7% की कमी के साथ 488.80 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला रुख

बुधवार के कारोबार में यूरोप और अमेरिका के शेयर बाजारों में दर्ज मजबूती के बाद गुरुवार को एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। जापान के निक्केई सूचकांक में 1% की गिरावट दर्ज की गयी, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 0.58% की कमजोरी रही।

महंगाई दर में गिरावट का रुख बरकरार

महंगाई दर में गिरावट का रुख बना हुआ है। 22 नवंबर को समाप्त हुए हफ्ते में महंगाई दर 8.4% पर आ गयी है। 15 नवंबर को समाप्त हुए हफ्ते यह दर 8.84% थी।

बजाज के दोपहिया वाहनों की बिक्री 37% घटी

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो के दोपहिया वाहनों की बिक्री में नवंबर महीने में 37% की गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले साल नवंबर के 2,11,600 इकाइयों के मुकाबले कंपनी पिछले महीने 1,31,681 इकाइयां ही बेच सकी है।

बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़ी कंपनियों में मजबूती

बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े क्षेत्र के लिए जल्दी ही आर्थिक पैकेज की घोषणा किये जाने की संभावनाओं के बीच शेयर बाजारों में आज के कारोबार में इस क्षेत्र की कंपनियों में तेजी का रुख दिख रहा है। बीएसई में दोपहर 12.25 बजे जीएमआर इन्फ्रा में 4.2%, बीएसईएल इन्फ्रा में 2.7% और रिलायंस इन्फ्रा में 1.6% की मजबूती है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख